कोरोना को लेकर महाराष्ट्र समेत इन 5 राज्यों ने बढ़ाई चिंता, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना को लेकर महाराष्ट्र समेत इन 5 राज्यों ने बढ़ाई चिंता, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 123,902,242 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,727,837 लोगों की मौत हो चुकी है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 395192 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 11231650 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 160692 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,17,87,534 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 53,476 नए मामले सामने आए हैं। जो बीते साल 23 अक्टूबर के बाद से सबसे बड़ा आंकड़ा है। आखिरी बार 23 अक्टूबर को देश में 54,350 नए केस मिले थे। साथ ही इस दौरान कोरोना से 251 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 26,490 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 95.28 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 3.35 फीसदी है। मृत्यु दर 1.36 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 22 मार्च को 10,65,021 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 23,75,03,882 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 5,31,45,709 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

महाराष्ट्र और दिल्ली ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 1254 नए दर्ज किए गए। जो इस साल अभी तक अधिकतम हैं। इससे पहले 18 दिसंबर को 1418 लोग संक्रमित मिले थे। 96 दिन बाद सर्वाधिक मामले आए हैं।

वहीं पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 31855, पंजाब में 2613, केरल में 2456, कर्नाटक में 2298 और छत्तीसगढ़ में 2106 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। ये पांच राज्य नए मामलों में टॉप पर हैं। महाराष्ट्र में कोरोना का खौफ बरकरार है।

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 95 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पंजाब में 39, छत्तीसगढ़ में 29, तमिलनाडु और कर्नाटक में 12-12 मरीजों की मौत हुई है। मौत के मामले में ये पांच राज्य आगे हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2946

884978

7197

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

6

4973   

62

अरुणाचल प्रदेश

1

16785

56

असम

1719

215277

1103

बिहार

727

261648

1565

चंडीगढ़

2178

22587

365

छत्तीसगढ़

11934

313749

4011

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

70

3438   

2

दिल्ली

4890

635364

10963

गोवा

1156

54004

821

गुजरात 

8823

278880

4466

हरियाणा

6745

272714

3110

हिमाचल प्रदेश 

1654

58620

1027

जम्मू एंड कश्मीर 

1513

125535

1983

झारखंड

969

119626

1100

कर्नाटक

16905

946589

12461

केरल

24578

1080803

4527

लद्दाख

101

9711

130

लक्षद्वीप

104

592

1

मध्य प्रदेश 

10047

266323

39119

महाराष्ट्र 

248604

2262593

53684

मणिपुर

53

28935

374

मेघालय

22

13848

149

मिजोरम

18

4425

11

नागालैंड

2

12133

91

ओडिशा

990

336337

1919

पुडुचेरी

445

39521

679

पंजाब

20522

193280

6474

राजस्थान

4272

319695

2808

सिक्किम

43

6032

135

तमिलनाडु

9746

849064

12630

तेलांगना

3684

299427

1680

त्रिपुरा

43

33045

392

उत्तराखंड

1112

96062

1706

उत्तर प्रदेश 

4388

596286

8769

वेस्ट बंगाल

3782

567771

10312

भारत में कुल मामले

395192

11231650

160692


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।